मतदान करने के लिए पंजीकरण करवाना
किसी चुनाव में भाग लेने के लिए, कैलिफोर्निया के निवासियों को चुनाव के दिन से कम से कम 15 दिन पहले पंजीकरण करवाने की ज़रूरत होती है।
इस और चुनाव की अन्य महत्त्वपूर्ण अंतिम तारीखों के लिए, चुनाव की तारीखें और संसाधन देखें।
आप अंतिम तारीख तक मतदान करने के लिए पंजीकरण कैसे करवाते हैं?
मतदान करने के लिए पंजीकरण करवाने के लिए, आपको एक मतदाता पंजीकरण फार्म भरना होगा। आप यह निम्नलिखित तरीकों से कर सकते है:
- अभी एक भरा जा सकने वाला मतदाता पंजीकरण फार्म भर कर। बस प्रत्येक स्क्रीन पर अनुरोध की गई जानकारी भरें, फिर फॉर्म को प्रिंट करके इस पर हस्ताक्षर करें और इसे डाक द्वारा सीधा काउंटी चुनाव कार्यालय के पते पर भेज दें जो फॉर्म पर पहले से ही छपा हुआ है;
- अपने स्थानीय काउंटी चुनाव कार्यालय, लाइब्रेरी, या अमेरिकी डाकघर से एक फार्म उठा कर; या
- सेक्रेट्री ऑफ़ स्टेट की टोल फ्री मतदाता हॉटलाइन को (888) 345-2692 पर फ़ोन करके और उनसे एक फॉर्म माँग कर।
यदि आपके पास ड्राइवर का लाइसेंस या कैलिफोर्निया का पहचान कार्ड है, तो आपको पंजीकरण फार्म पर इसका नंबर प्रदान करना होगा। यदि आपके पास पहचान के इन प्रारूपों में से कोई नहीं है, तो अपने सोशल सिक्योरिटी नंबर के अंतिम चार अंक प्रदान करें। यदि आपके पास सोशल सिक्योरिटी नंबर नहीं है लेकिन आप मतदान करने के लिए योग्य हैं, तो आपको केवल मतदान प्रयोजनों के लिए ही एक अद्वितीय पहचान संख्या दी जाएगी।
एक बार पंजीकरण करवा लेने के बाद, आप सभी राज्य और स्थानीय चुनावों में भाग ले सकते हैं, और जब तक आप किसी नए पते पर रहने के लिए नहीं जाते हैं, अपना नाम या राजनीतिक पार्टी से अपनी संबद्धता नहीं बदलते हैं, आपको मतदान करने के लिए फिर से पंजीकरण करवाने की ज़रूरत नहीं होगी।
अंतिम तारीख निकल जाने के बाद कौन मतदान के लिए पंजीकरण करवा सकता है?
राज्य का कानून कुछ नए नागरिकों और राज्य के नए निवासियों को उस समय भी मतदान के लिए पंजीकरण करवाने और मतदान करने की अनुमति देता है जब वे उस चुनाव के लिए मतदाता पंजीकरण की अंतिम तारीख के बाद तक मतदान करने के लिए योग्य नहीं बनेंगे।
- नए नागरिक
- यदि
यदि आप कैलिफोर्निया में मतदान करने की अन्य सभी ज़रूरतों को पूरा करते हैं लेकिन आप अगले चुनाव से 15 दिन पहले तक अमेरिका के नागरिक नहीं बनेंगे, तो भी आपके पास मतदान करने के लिए पंजीकरण करवाने और मतदान करने अवसर हो सकता है। ऐसा करने के लिए, आपको आप चुनाव के दिन चुनाव की समाप्ति तक किसी भी समय अपने काउंटी चुनाव कार्यालय, या काउंटी द्वारा निश्चित किए गए किसी अन्य स्थान पर जाने की ज़रूरत होगी। आपको सबूत लाना होगा कि आप एक अमेरिकी नागरिक हैं, और एक हलफ़नामे पर यह घोषणा करते हुए हस्ताक्षर करने होंगे कि आप कैलिफोर्निया में मतदान करने के योग्य हैं।
- नए निवासी
- यदि
यदि आप कैलिफोर्निया में मतदान करने की अन्य सभी ज़रूरतों को पूरा करते हैं लेकिन आप अगले चुनाव से 15 दिन पहले तक कैलिफोर्निया के नागरिक नहीं बनेंगे, तो भी आपके पास राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए पंजीकरण करवाने और मतदान करने अवसर हो सकता है। ऐसा करने के लिए, आपको चुनाव के दिन से कम से कम 7 दिन पहले अपने काउंटी चुनाव कार्यालय में जाने की ज़रूरत होगी। आपको एक हलफ़नामे पर यह घोषणा करते हुए हस्ताक्षर करने होंगे कि आप कैलिफोर्निया में मतदान करने के लिए योग्य हैं और आपने किसी भी अन्य राज्य में इसी चुनाव में मतदान नहीं किया है। 15 से कम दिनों के लिए नए कैलिफोर्निया निवासी के रूप में, आप राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए मतदान करने के लिए योग्य हैं, लेकिन किसी अन्य कार्यालय के लिए नहीं।