कैलिफोर्निया में मतदाता बनने में आपकी रुचि के लिए धन्यवाद!
हमारे लोकतंत्र की ताकत हमारे नागरिकों की उन लोगों को चुनने की इच्छा, जो हमारा नेतृत्व करेंगे, और हमारे राज्य और राष्ट्र के भविष्य के लिए महत्त्व वाले मुद्दों पर अपनी आवाज सुनाने पर निर्भर करती है।
चाहे आपने पहले कभी संयुक्त राज्य अमेरिका में मतदान नहीं किया है या आप एक अनुभवी मतदाता हैं जो दूसरे राज्य से कैलिफोर्निया में रहने आया है, इस वेबसाइट पर जानकारी आप के लिए मतदान करना एक लाभप्रद अनुभव बनाने के लिए तैयार की गई है। यहाँ, आपको वे साधन और जानकारी मिलेगी जिसकी आपको मतदान करने के लिए पंजीकरण करवाने, डाक द्वारा मतदान करने के लिए नाम दर्ज करवाने, अपने मतदान के स्थान का पता लगाने, वहाँ पहली बार मतदान करने के लिए तैयारी करने, और मतदान के बारे में आपके सवालों के जवाब पाने के लिए ज़रूरत है।
प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदान करने के लिए प्रेरित करने और तैयार करने के लक्ष्य के साथ, सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट स्पेनिश, चीनी, जापानी, कोरियाई, तागालोग और वियतनामी सहित छह अतिरिक्त भाषाओं में यह नया "मतदाता पृष्ठ", और साथ ही चुनाव से संबंधित सामग्री और मतदाता हॉटलाइन सहायता प्रदान करती है। इन भाषाओं में जानकारी के लिए, कृपया इस पृष्ठ के बाईं ओर "नए मतदाता के लिए जानकारी" लिंक के मेनू से चुनें, या हमारी टोल फ्री मतदाता सहायता हॉटलाइनों में से एक पर कॉल करें।
Add This Button to your Website!

Visit our help page to find out how!